About Us

Cropped WhatsApp Image 2025 11 10 At 4.57.55 PM

इंडियन वेलफेयर सोसाइटी

“नर सेवा, नारायण सेवा”

एक पवित्र उद्देश्य को लेकर इस सोसाइटी का गठन किया गया है — वह उद्देश्य है लोगों की सेवा। हम ज़िंदगी के साथ और ज़िंदगी के बाद एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। हमारा ध्येय है कि हम मिलकर एक-दूसरे के सुख-दुःख में काम आएँ। यह संस्था पूरी तरह से मुनाफ़ा रहित है और समाज सेवा के लिए समर्पित है।

सदस्यता के नियम व शर्तें

  • कोई भी पुरुष व महिला सदस्य बन सकता है।
  • आयु 18 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक पूर्ण रूप से भारत का नागरिक हो।
  • जुड़ने के पश्चात लगातार सहयोग देना अनिवार्य है।
  • किसी भी माह सहयोग छूटने पर सदस्यता खत्म मानी जाएगी।
  • पुनः सहयोग शुरू करने पर उसी माह से सदस्यता लागू होगी।
  • सदस्यता शुल्क प्रतिवर्ष जमा करना अनिवार्य है।
  • सहयोग लेने हेतु लॉक-इन पीरियड 18 माह अनिवार्य है।
  • बीमारी/विकलांगता छुपाने पर सदस्य सहयोग लेने का पात्र नहीं होगा।
  • सहयोग टीम जाँच के बाद ही प्रदान किया जाएगा।
  • वाद-विवाद का निपटारा आगरा न्याय प्राधिकरण क्षेत्राधिकार में होगा।
  • धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।
  • सहयोग माह की 10–30 तारीख के बीच किया जाएगा।
  • कार्यों की जानकारी वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।
  • नियमों में बदलाव का अधिकार पूर्णकालिक सदस्यों को होगा।
  • सहयोग पूर्ण रूप से स्वैच्छिक है।
  • सहयोग की धनराशि सहयोग कर्ताओं के द्वारा दिए गए दान पर निर्भर है, जो किसी भी माह कम या अधिक हो सकती है।
  • सहयोग राशि के लिए कोई भी संस्था को कानूनी रूप से बाध्य नहीं कर सकेगा।
  • सहयोग लेने वालों की सूची, सहयोग प्रारम्भ होने पर, प्रत्येक माह वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।

© इंडियन वेलफेयर सोसाइटी — मानव सेवा ही सर्वोत्तम सेवा

Translate »